Delhi Weather: दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

Last Updated 20 Sep 2025 11:32:04 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 131 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment