झारखंड में 30 IPS अधिकारियों के तबादले, राकेश रंजन बने रांची के नए SSP

Last Updated 19 Sep 2025 04:13:31 PM IST

झारखंड सरकार ने अपने आईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों को स्थानांतरित किया है और नई नियुक्तियां दी हैं।


गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गुरूवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश रंजन को चंदन कुमार सिन्हा के स्थान पर रांची का नया एसएसपी बनाया गया है। सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का डीआईजी नियुक्त किया गया है।

पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को सीआईडी ​​और एसीबी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया।

वायरलेस विंग के डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) की एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी के एडीजी का प्रभार दिया गया है।

सुमन गुप्ता को जीआरपी का एडीजी नियुक्त किया गया। बोकारो के महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गडिदेशी को मानवाधिकार शाखा का आईजी और अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड की सतर्कता एवं सुरक्षा शाखा का आईजी नियुक्त किया गया।

दुमका के आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू का आईजी बनाया गया।

सीआईडी ​​के आईजी सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय नियुक्त किया गया और उन्हें आईजी जेल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया जबकि सुनील भास्कर को बोकारो का आईजी नियुक्त किया गया।

आईजी प्रोविजन मयूर कन्हैयालाल पटेल को दुमका आईजी का पदभार सौंपा गया है। सीआईडी ​​के डीआईजी संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया है। मनोज रतन को डीआईजी विशेष शाखा का पदभार सौंपा गया है।

देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया।

अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच, एहतेशाम वकारिब को सीआईडी ​​एसपी, अमित रेणु को चाईबासा एसपी और सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया है।

दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच और अनिमेष नैथानी को एसपी एसीबी बनाया गया है। रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को जमशेदपुर रेल एसपी बनाया गया है।

पारस राणा को रांची सिटी का एसपी नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें जीएपी-10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया है और उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
 

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment