झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया नक्सली
Last Updated 07 Sep 2025 11:17:17 AM IST
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
![]() झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया नक्सली |
मुठभेड़ सुबह-सुबह गोइलकेरा थानाक्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर शुरू हुई।
कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सुबह-सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
बाद में चलाये गए तलाशी अभियान के दौरान एक शव बरामद किया गया है।
पहचान की प्रक्रिया जारी है।’’
| Tweet![]() |