झारखंड में इनामी नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ में 9 ने किया सरेंडर

Last Updated 07 Aug 2025 10:02:38 AM IST

झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में माओवादियों से अलग हुए संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया का एक सदस्य मारा गया।


पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मारे गए माआवोदी पर 15 लाख रुपये का इनाम था। उधर, छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में 24 लाख रुपए के छह इनामी नक्सलियों समेत कुल नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

गुमला जिले के कामदारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंगाबाड़ी उपरटोली इलाके में पीएलएफआई के सदस्यों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी।

यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाश अभियान संचालित किया था। मृतक की पहचान मार्टिन केरकेट्टा के रूप में हुई है।

वह इस प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख एवं एरिया कमांडर था और झारखंड के सात जिलों के कई पुलिस थानों में दर्ज 72 मामलों में वांछित था।

गुमला के एसपी हारिस बिन जमान ने बताया, जैसे ही सुरक्षाबल चंगाबाड़ी उपरटोली पहुंचे तो माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

भाषा
गुमला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment