Congress CWC Meeting Patna: बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी की आज पटना में महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक, कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
Congress CWC Meeting Patna: बिहार चुनाव से ठीक पहले पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई दिग्गज शामिल होंगे।
![]() |
कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (CWC) की बुधवार को यहां बैठक होगी, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा के साथ ही 'वोट चोरी' के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने के अभियान को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी।
आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में होने जा रही है।
नेता विपक्ष राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi का पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
— Congress (@INCIndia) September 24, 2025
आज वे पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में शामिल होंगे और ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
बिहार pic.twitter.com/UBKLHKTwJ2
ये बैठक सदाकत आश्रम जैसे ऐतिहासिक स्थल पर होगी. इससे पहले ऐसी बैठक 1940 में हुई थी। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और कई अन्य नेता भाग लेंगे।
इस बैठक में बिहार, पार्टी की चुनाव प्रचार से जुड़ी रणनीति, भविष्य के चुनावों और कथित "वोट चोरी" पर ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है।
सूत्रों का कहना है कि बैठक बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित दो प्रस्ताव पारित हो सकते हैं जिनमें "वोट चोरी" का भी उल्लेख होगा।
यह बैठक महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच और कथित "वोट चोरी" के खिलाफ राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद हो रही है।
राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और चुनाव की तैयारियों से संदर्भ में सफल माना जा रहा है।
बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस बिहार में "आजादी की दूसरी लड़ाई" लड़ रही है, यही कारण है कि राज्य में बैठक निर्धारित की गई है।
रमेश ने 1940 की कार्य समिति की बैठक का उल्लेख किया, आरएसएस पर तंज कसा
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पटना में पार्टी कार्य समिति की बैठक से पहले बुधवार को 1940 में हुई कार्य समिति की उस बैठक का उल्लेख किया जिसमें स्वतंत्र भारत के संविधान को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई थी। रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो संगठन अब अपनी स्थापना एक शताब्दी वर्ष मना रहा है उसने संविधान का विरोध किया था। वर्ष 1940 में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार के रामगढ़ में हुई थी जो अब झारखंड में है।
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज सुबह 10 बजे पटना में होगी। मार्च 1940 के मध्य में आयोजित अपने रामगढ़ सत्र में कार्य समिति ने अपना ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया, जिसने पहली बार औपचारिक रूप से कांग्रेस को एक स्वतंत्र राष्ट्र और स्वतंत्र भारत के लिए संविधान बनाने और अंगीकार करने के लिए संविधान सभा के गठन का संकल्प लिया।’
रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नाम लिए बैगर कहा कि जिस संस्था ने संविधान का विरोध किया था वो अपना शताब्दी वर्ष मना रही है।
कांग्रेस नेता ने ‘कांस्टीट्यूएंट असेंबली एंड और आवर डिमांड’ नामक पुस्तक का उल्लेख किया जिसकी प्रस्तावना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लिखी थी।
रमेश ने कहा, ‘कार्य समिति की मार्च ,1940 की रामगढ़ बैठक के समय एक पुस्तक प्रकाशित हुई थी। यह जय गोपाल नारंग द्वारा लिखी गई थी और इसकी प्रस्तावना उस व्यक्ति द्वारा लिखी गई थी जो लगभग एक दशक तक ऐसी संविधान सभा का सबसे मजबूत समर्थक रहा था। यहां नेहरू की प्रस्तावना है।’
| Tweet![]() |