दूसरे देशों पर निर्भरता है देश की सबसे बड़ी दुश्मन : प्रधानमंत्री मोदी

Last Updated 21 Sep 2025 09:09:06 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का मुख्य दुश्मन अन्य देशों पर उसकी निर्भरता है।


उन्होंने आत्मनिर्भरता का नारा दिया और सेमीकंडक्टर चिप्स से लेकर जहाजों तक हर चीज का स्वदेशी उत्पादन करने का आह्वान किया। वह गुजरात में भावनगर के गांधी मैदान में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने कुल 34,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। 

मोदी ने कहा कि भारत की सभी समस्याओं का एक ही समाधान है और वह है आत्मनिर्भरता। 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत वैश्विक बंधुत्व की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और आज दुनिया में भारत का कोई बड़ा दुश्मन नहीं है, लेकिन सही मायनों में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन अन्य देशों पर निर्भरता है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस निर्भरता को सामूहिक रूप से पराजित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विदेशी निर्भरता बढ़ने से राष्ट्रीय विफलता बढती है। 

मोदी ने कहा, ‘‘वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए, दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना होगा।’’

उन्होंने आगाह किया कि दूसरों पर निर्भरता राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए खतरा है।  एक लोकप्रिय कहावत के अनुसार, 100 प्रकार के दर्द का एक ही इलाज है, इसी तरह, भारत की सभी समस्याओं का एक ही समाधान है, और वह है आत्मनिर्भरता। 

भाषा
भावनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment