Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से तबाही, परिवार के 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Last Updated 12 Sep 2025 11:04:29 AM IST

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे सो रहे थे जब मध्यरात्रि के आसपास ऊपरी रिम्बी क्षेत्र में भूस्खलन से उनका घर ध्वस्त हो गया।

ग्यालशिंग के पुलिस अधीक्षक शेरिंग शेरपा ने कहा कि सिक्किम पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश की।

एसपी ने बताया कि परिवार के छह सदस्यों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल महिलाओं को ग्यालशिंग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सात वर्षीय लड़का जीवित पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

लगातार बारिश के बावजूद पुलिस और एसएसबी कर्मियों ने स्थानीय समुदाय के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की।

शेरपा ने कहा, ‘‘यह एक जोखिम भरा अभियान था, लेकिन हमने लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश की। अभियान अभी जारी है।’’ उन्होंने अभियान में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

 

भाषा
गंगटोक


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment