मशहूर पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी।
![]() |
भल्ला 65 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर को 12 बजे मोहाली के नज़दीक बलोगी के श्मशान घाट पर किया जाएगा।
भल्ला के मित्र बाल मुकुंद शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले अभिनेता को बीमार पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। जिसे पूरा करना संभव नहीं होगा। जसविंदर भल्ला की अंतिम यात्रा 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट पहुंचेगी. यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया।
जसविंदर भल्ला के निधन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा ”जसविंदर भल्ला जी का अचानक इस दुनिया से चले जाना बहुत दुःखद है.. छनकटाओं के बंद होने से मन दुखी है.. वाहेगुरु हमें अपने चरणों में स्थान दें… चाचा चतरा हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे..”
ਜਸਵਿੰਦਰ ਭੱਲਾ ਜੀ ਦੇ ਅਚਾਨਕ ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਤੋਂ ਚਲੇ ਜਾਣਾ ਬੇਹੱਦ ਅਫ਼ਸੋਸਜਨਕ ਹੈ..ਛਣਕਾਟਿਆਂ ਦੀ ਛਣਕਾਰ ਬੰਦ ਹੋਣ ਤੇ ਮਨ ਉਦਾਸ ਹੈ..ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਚਰਨਾਂ ਚ ਨਿਵਾਸ ਬਖਸ਼ਣ…ਚਾਚਾ ਚਤਰਾ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸਾਡੇ ਦਿਲਾਂ ਚ ਵਸਦੇ ਰਹਿਣਗੇ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 22, 2025
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी भल्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, "जसविंदर भल्ला जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह दुनिया भर में एक गौरवशाली पंजाबी के तौर पर मशहूर थे। पंजाबी समुदाय के लिए उनके योगदान व प्रेम को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार व प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”
पंजाबी कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
भल्ला ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना से विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की और फिर वहीं पर संकाय सदस्य के रूप में भी काम किया। वह 2020 में शिक्षा विस्तार विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। एक अभिनेता के रूप में, भल्ला पंजाबी फिल्मों में अपनी व्यंग्यात्मक कॉमेडी और हाज़िरजवाबी के लिए जाने जाते थे। साल 2012 में आई जिप्पी ग्रेवाल और माही गिल अभिनीत "कैरी ऑन जट्टा" में उन्होंने वकील ढिल्लों की यादगार भूमिका निभाई।
भल्ला के बेटे पुखराज भल्ला भी एक अभिनेता हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है।
| Tweet![]() |